Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब : चन्नी ने की 2 किलोवॉट वालों का बिजली बिल माफ करने की घोषणा, केजरीवाल का मंसूबा पंक्चर!

Advertisement
Advertisement
 Chandigarh : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  प्रदेश में 2 किलोवॉट वाले उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ करने की  घोषणा की है. बिल राज्य सरकार भरेगी. चन्नी ने कहा कि इस फैसले से 53 लाख परिवारों को फायदा होगा. बता दें कि पंजाब में बिजली समस्या बड़ा मुद्दा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है कि चन्नी की घोषणा ने आम आदमी पार्टी के मंसूबे पर पानी फेर दिया. इसे भी पढ़ें  : 19">https://lagatar.in/19-year-old-terrorist-babar-confessed-the-truth-pakistan-army-gave-training/">19

साल के आतंकी बाबर ने कबूला सच, पाकिस्तानी सेना ने दी ट्रेनिंग, ISI ने उरी जैसी घटना दोहराने भेजा 

AAP ने किया है 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा

बता दें कि पंजाब समेत बाकी राज्यों में भी आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली देने का वादा किया था. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने कई मौकों पर कहा कि दिल्ली की तरह इन राज्यों में भी सरकार बनने पर फ्री बिजली देंगे. पंजाब के लिए AAP ने वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो वह लोगों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे. AAP के इस वादे ने पंजाब में राजनीतिक बैचेनी बढ़ा दी थी. इसे भी पढ़ें  : ग्रेटा">https://lagatar.in/greta-thunberg-slams-world-leaders-on-climate-change/">ग्रेटा

थनबर्ग का हल्ला बोल, Blah..Blah..Blah…क्लाइमेट चेंज को लेकर वर्ल्ड लीडर्स पर तंज कसा

53 लाख परिवारों को लाभ पहुंचेगा

पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री  चन्नी ने कहा, मैं पंजाब में घूमकर लोगों की राय ले रहा हूं. कहा कि पंजाब के लोगों की हर मुश्किल दूर करने की दिशा में काम करूंगा. उनके हित के सारे काम करूंगा.  इस क्रम मं बिजली बिल को लेकर राहत देने की बात कही.  चन्नी ने कहा,  55 हजार से लेकर एक लाख घरों के बिजली कनेक्शन काटे गये हैं. कहा कि 75 से 80 प्रतिशत उपभोक्ता 2 प्रतिशत के दायरे में हैं. 2 किलोवाट वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं का बकाया बिल सरकार भरेगी. 53 लाख ऐसे परिवार हैं, जो बकाया बिल नहीं भर पा रहे हैं. इन परिवारों को लाभ पहुंचने की बात मुख्यमंत्री ने कही. इसे भी पढ़ें  :  न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/the-new-york-times-called-the-news-that-modi-was-the-worlds-last-hope-fake/">न्यूयॉर्क

टाइम्स ने मोदी को दुनिया की आखिरी उम्मीद बताने वाली खबर को फेक करार दिया

सिद्धू से फोन पर बात हुई है

सीएम चन्नी ने कहा,  हमारी सरकार पंजाब में बिजली समस्या को दूर करने की दिशा में काम कर रही है.  जिन लोगों का कनेक्शन कट गया है, उनका कनेक्शन बहाल कर दिया जायेगा. इससे सरकार पर 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.  चन्नी के अनुसार अगस्त महीने तक का बिजली बिल सरकार भरेगी.  सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में रेत माफिया के खात्मे की बात कही. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इसको लेकर एक नयी नीति लेकर आ रही है. चन्नी ने कहा कि जैसे ही नयी नीति आयेगी, रेत माफिया पूरी तरह से खारिज जायेगा. इसके साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू की नाराजगी के बारे में सवालों का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने जिन सवालों को उठाया, उसपर मिल बैठ कर बात की जायेगी.  चन्नी ने कहा कि उनकी सिद्धू से फोन पर बात हुई है और जल्द ही मसले का हल निकाला जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही