Search

 
 
 

पंजाब : जालंधर में DSP की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे से शव बरामद

 
Punjab :  पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह देओल का शव संगरूर के बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. जानकारी के मुताबिक, मार्निंग वॉक करने वालों ने सड़क पर शव पड़ा देखा. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि शव संगरूर में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है. बता दें कि डीएसपी दलबीर सिंह देओल भारोत्तोलन में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थे. उन्हें साल 2000 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

पोस्टमार्टम में डीएसपी के गर्दन में फंसी गोली मिली 

डीएसपी दलबीर सिंह देओल के सिर पर चोट लगी थी. ऐसे में पंजाब पुलिस में शुरुआती जांच में इसको सड़क हादसा मान रही थी. लेकिन पोस्टमार्टम में डीएसपी की गर्दन में एक गोली फंसी मिली है. ऐसे में माना जा रहा है कि दलबीर सिंह देओल की गोली मारकर हत्या की गयी और फिर शव को सड़क पर फेंक दिया गया. डीएसपी की सर्विस पिस्टल भी गायब है.  बताया जाता है कि कुछ दिन पहले डीएसपी की लड़ाई जालंधर के ही एक गांव के कुछ लोगों के साथ हुई थी. इस दौरान दलबीर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चला दी थी. लेकिन अगले दिन गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गयी थी. माना जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर ही डीएसपी की गोली मारकर हत्या की गयी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही