Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब : बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 80 मीडियम रेजिमेंट के 4 लोगों की मौत

Punjab :  बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह 4 बजकर 35 मिनट में फायरिंग हुई है. जिसमें 4 लोगों की मारे जाने की खबर है. मारे गये सभी लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, फायरिंग मेस के अंदर हुई है. हमलावर सिविल ड्रेस में था. घटना के बाद मिलिट्री स्टेशन इलाके को सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है. मिलिट्री बेस के बाहर सड़क पर सेना के जवान बैरिकेंडिग लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं. (पढ़ें, 7th">https://lagatar.in/7th-to-10th-jpsc-exam-hc-seeks-response-from-jpsc-on-6-petitions-filed/">7th

से 10th JPSC परीक्षा : दायर 6 याचिकाओं पर HC ने JPSC से मांगा जवाब)

एसएसपी ने आतंकी हमले से किया इनकार

बठिंडा के एसएसपी ने मिलिट्री स्टेशन पर किसी आंतकी हमले से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को कैंट के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री स्टेशन के गार्डरूम से दो दिन पहले ही इंसास राइफल के साथ-साथ 28 कारतूस गायब हुए थे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी राइफल से इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : माफियागिरी">https://lagatar.in/mafiagiri-ended-a-long-time-ago-we-are-just-being-rubbed-said-atiq-ahmed/">माफियागिरी

तो कब की खत्म हो गयी, बस हमें रगड़ा जा रहा है, बोला अतीक अहमद, आज प्रयागराज कोर्ट में पेशी

मिलिट्री स्टेशन के बाहर रहते हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की गिनती देश के बड़े रक्षा प्रतिष्ठानों में होती है. यह शहर से सटा है. इस स्टेशन के बाहर सुरक्षा  के पुख्ता इंतजाम रहते हैं. ऐसे में यहां फायरिंग की घटना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-met-rjd-supremo-lalu-yadav-inquired-about-his-condition-discussed-the-socio-political-situation/">नीतीश

कुमार ने लालू यादव से की मुलाकात, जाना हालचाल, सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही