Search

 
 
 

खनौरी बॉर्डर पर मारे गये किसान के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देगी पंजाब सरकार, बहन को भी नौकरी देने का ऐलान

 
Punjab :   किसान आंदोलन के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम भगवंत मान ने खनौरी सीमा पर मारे गये किसान शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. सीएम ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है. मान ने एक्स पर पंजाबी और हिंदी दोनों भाषा में पोस्ट में इसकी घोषणा की है. उन्होंने लिखा कि खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जायेगी. दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

बुधवार को किसान और पुलिस के बीच हुई थी झड़प

बता दें कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में बुधवार को किसान अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. तभी बॉर्डर पर किसान व पुलिस के बीच झड़प हो गयी थी. इस  झड़प में बठिंडा निवासी और किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गयी थी. इस झड़प में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही