Search

 
 
 

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, केंद्र सरकार ने CRPF सुरक्षा मुहैया कराई

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार  हरभजन सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी केंद्रीय सुरक्षा मिलेगी.
 

New Delhi :  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को CRPF सुरक्षा मुहैया कराये जाने की खबर है.

 

पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिये जाने के कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. हरभजन सिंह की सुरक्षा में अब दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर सीआरपीएफ के कमांडो तैनात रहेंगे.
 


गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार  हरभजन सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी केंद्रीय सुरक्षा मिलेगी.

 

इन नये भाजपा सांसदों को अब CRPF के कमांडो सुरक्षा देंगे.  इन नेताओं पर बढ़ते खतरे और पंजाब में उनके आवासों के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है. 
 


मामला यह है कि आज सुबह ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा हटा दी थी. हरभजन सिंह के जालंधर स्थित आवास से सुरक्षाकर्मी और सरकारी गाड़ियां वापस बुला लिये गये थे.  

 

इसके पहले कल शनिवार को हरभजन के घर की दीवारों पर प्रदर्शनकारियों ने काले स्प्रे से पंजाब का गद्दार लिख दिया. पंजाब पुलिस वहां खड़ी थी  लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोका नहीं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 


 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही