Search

 
 
 

झारखंड के छह जिलों से पंजाब में सबसे अधिक होती है अफीम-डोडा की सप्लाई

 
Saurav Singh Ranchi :   झारखंड के छह जिलों से सबसे अधिक पंजाब में ड्रग्स (अफीम और डोडा) की सप्लाई होती है. पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों में बरामद ड्रग्स के स्रोत झारखंड के रांची, चाईबासा, चतरा, पलामू, खूंटी और लातेहार जिलों में पाये गये हैं. पंजाब पुलिस के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ने झारखंड पुलिस को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. इसके बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सबंधित जिलों के एसपी को पत्र लिखकर कहा अपने-अपने जिलों में अफीम-डोडा उत्पादन, परिवहन और तस्करी को रोकने के कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

खूंटी में सबसे अधिक अफीम-डोडा उत्पादन के हॉट स्पॉट चिह्नित 

खूंटी जिले में सबसे अधिक 296 अफीम और डोडा के उत्पादन के हॉट स्पॉट चिह्नित किये गये हैं. लातेहार में अफीम और डोडा के कारोबार से जुड़े सबसे अधिक 106 लोग और जमशेदपुर में सबसे अधिक 16 विक्रय केंद्र चिह्नित किये गये हैं

पिछले पांच सालों में सात जिलों के 15 थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत सबसे अधिक मामले  दर्ज

बता दें कि पिछले पांच सालों में झारखंड के सात जिलों के 15 थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं. इसमें चतरा जिले के सदर थाना में 118, कुंदा थाना में 84, लावालौंग थाना में 73, गुमला जिले के गुमला थाना में 71, खूंटी जिले के मरांगदाहा थाना में 62, सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना में 61, चतरा जिले के वशिष्ठनगर थाना में 61, खूंटी के अड़की में 47, जमशेदपुर के मानगो में 47, सीतारामडेरा में 46, खूंटी के मुरहू में 42, रांची के सुखदेवनगर में 42, चतरा के प्रतापपुर में 41 और हजारीबाग में 36 मामले शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही