Search

 
 
 

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोरा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 दिन की ED हिरासत में भेजे गये

गुरुग्राम के विशेष पीएमएलए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. ईडी ने शनिवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम स्थित विशेष अदालत में पेश किया था.
 
संजीव अरोड़ा

New Delhi : पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा (62 ) को  मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी लेनदेन मामले में  सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिये जाने की खबर है.

 

गुरुग्राम के विशेष पीएमएलए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. ईडी ने शनिवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम स्थित विशेष अदालत में पेश किया था.

 

लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने एजेंसी की रिमांड पर मुहर लगा दी. संजीव अरोड़ा को शनिवार शाम चंडीगढ़ स्थित उनके आधिकारिक आवास से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था.  

 

उनकी  गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी आगबबूला है. पंजाब में आज भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही