Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया, अमृतपाल सिंह को आज सुबह एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया

Chandigarh : पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल सिंह को लेकर जानकारी दी कि उसे आज सुबह पौने सात बजे गिरफ्तार किया गया है. कहा कि पुलिस को इनपुट मिला था कि वह मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारा के अंदर है. इस सूचना पर पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूरे गांव को घेर लिया. आईजी के अनुसार गुरुद्वारे की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जायेगी

आईजी सुखचैन गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह(कथित वारिस पंजाब दे के चीफ ) की गिरफ्तारी एनएसए के तहत की गयी है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जायेगी. आईजी ने पंजाब की जनता के धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान जनता ने पंजाब में शांति व्यवस्था कायम रखी. इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर पर पकड़ बनाये रखी.

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, कानून अपना काम करेगा

पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. कहा कि अमृतपाल को रासुका के तहत असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के वारंट जारी किये गये और आज सुबह इन्हें तामील किया गया. कहा कि कानून अपना काम करेगा. गिल ने कहा, अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई ने एक संयुक्त अभियान चलाया. पंजाब पुलिस को उसके रोडे गांव में होने का पता चला था. उसे चारों तरफ से घेर लिया गया था, पंजाब पुलिस ने गांव को घेर लिया था.

पुलिस ने गुरुद्वारे की पवित्रता बनाये रखने के लिए  प्रवेश नहीं किया

पुलिस ने गुरुद्वारे की पवित्रता बनाये रखने के लिए उसमें प्रवेश नहीं किया. अमृतपाल इसी गुरुद्वारे में मौजूद था. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, (गुरद्वारा की) पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में नहीं घुसी और वह जानता था कि अब वह भाग नहीं सकता क्योंकि पंजाब पुलिस ने उसे घेर लिया है.

अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल को बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल विमान के जरिए असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. पूर्व में सूचना थी कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है. लेकिन पंजाब पुलिस के आईजी ने कहा कि उसे केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है. [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही