Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पेशल प्लेन से अमृतपाल सिंह को लेकर असम के लिए रवाना हुई पंजाब पुलिस

Punjab :  गिरफ्तार खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के कथित चीफ अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गयी है. उसे बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल प्लेन से डिब्रूगढ़ जेल ले लाया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट 11 बजे असम पहुंचेगी. इसके बाद सड़क मार्ग से डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जायेगा. इससे पहले बठिंडा एयरपोर्ट पर ही उसका मेडिकल चेकअप किया गया. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों ने एयरलिफ्ट के दौरान पंजाब पुलिस की टीम को मोबाइल का इस्तेमाल करने से मना किया है. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-to-visit-karnataka-today-will-participate-in-basava-jayanti-celebrations-will-do-road-show/">राहुल

गांधी का कर्नाटक दौरा आज, बसवा जयंती समारोह में होंगे शरीक, रोड शो करेंगे)

रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से अमृतपाल सिंह पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि पंजाब की मोगा पुलिस ने अमृतपाल सिंह को रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है. वह अजनाला कांड के बाद से 18 मार्च से ही फरार चल रहा था. अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने सहित कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. अब जाकर वह पुलिस की गिरफ्त में आया है. पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस आगे की जानकारी बाद में शेयर करेगी. इसके अलावा पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें. इसे भी पढ़ें : पुणे">https://lagatar.in/pune-heavy-collision-between-truck-and-bus-4-killed-18-injured/">पुणे

: ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, चार की मौत, 18 घायल

अमृतपाल की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था

बता दें कि भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था. जब वह गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जाने की तैयारी में थी. लेकिन इससे पहले ही उसे हिरासत में ले लिया था. गिरफ्तार करने के बाद इमिग्रेशन विभाग ने अमृतपाल सिंह की पत्नी से पूछताछ की थी. हालांकि बाद में पुलिस ने किरणदीप को छोड़ दिया था. इससे पहले 10 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को अमृतसर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे भी असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया था. इसे भी पढ़ें : भगोड़े">https://lagatar.in/moga-police-arrested-fugitive-amritpal-singh-will-be-sent-to-dibrugarh-jail/">भगोड़े

अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जायेगा डिब्रूगढ़ जेल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही