Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब : प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, श्रद्धांजलि दी

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे. यहां से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए सीधे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कार्यालय गये. शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. वह 95 वर्ष के थे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर यहां पार्टी कार्यालय में रखा गया

पंजाब की राजनीति में सात दशक से अधिक समय तक रहे सक्रिय रहे बादल का पार्थिव शरीर यहां पार्टी कार्यालय में रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं. मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा था कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं. वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे.

पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये

उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किये और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था. मोदी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही