Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-नई दिल्ली ट्रेन की मांग को लेकर पुराना बाज़ार चैंबर ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement

पी एन सिंह ने रेलवे की बैठक में सभी मुद्दों को रखने व समाधान का दिया आश्वासन

Dhanbad : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार का प्रतिनिधिमंडल 6 जुलाई गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड को विकास की मांग को लेकर सांसद पशुपति नाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सोहराब खान एवं पवन सोनी ने किया. उन्होंने कहा कि डीएवी स्कूल ग्राउंड पर बनी सड़क साउथ साइड रेलवे स्टेशन एवं पुराना बाज़ार के विकास में मील का पत्थर है. परंतु सड़क जाम एवं जल जमाव के कारण यात्रियों व आमजनों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है. इंडियन आयल की तरफ सड़क निर्माण अधूरा है. इसे जल्द पूरा करने की मांग की गई. रेलवे फाटक से दूसरी तरफ पैदल राहगीरों के लिए पुल निर्माण की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे की जमीन पर पुराना बाज़ार साइड में सुलभ शौचालय निर्माण के साथ धनबाद चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन को पुनः चालू कराने का आग्रह भी किया. धनबाद से नई दिल्ली के लिए ट्रेन जल्द चालू करने की मांग की गई. सांसद ने 7 जुलाई को रेलवे की बैठक में सभी मुद्दों के समाधान की बात कही है. प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप अग्रवाल, विजय सैनी, नवनीत रिटोलिया, इमरान अली, अमरजीत सिंह एवं दीपक झा भी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही