Search

अपनी आत्मा को पवित्र करना ही उत्तम शौच धर्म : पंडित नयन जी शास्त्री सांगानेर

हजारीबाग दिगंबर जैन मंदिर में मना उत्तम शौच धर्म, श्री जी का हुआ अभिषेक Hazaribagh : जैनियों के दशलक्षण पर्यूषण महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार को उत्तम शौच धर्म की पूजा दोनों दिगंबर जैन मंदिरों में की गई. प्रातः दोनों मंदिरों में श्री जी का अभिषेक, शांति धारा और पूजन पाठ का कार्यक्रम हुआ. प्रातः बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में बाहर से आए विद्वान पंडित नयन जी शास्त्री सांगानेर ने उत्तम शौच धर्म पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि अपनी आत्मा को पवित्र करना ही उत्तम शौच धर्म है. पांच पापों से मुक्ति और मन में संतोष को धारण करना एवं मन को संतुलित करना शौच धर्म कहा गया है. लोभ को त्याग करने पर ही शौच धर्म आ सकता है. पंडित नयन जी भक्तामर स्रोत की महिमा का भी वर्णन किया. दिन में बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर में पंडित जी का तत्वार्थ सूत्र ग्रंथ का वाचन हुआ. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/kumar-vishwas-and-kailash-kher-will-create-a-stir-in-dhanbad-from-23rd-september/">धनबाद

में कुमार विश्वास व कैलाश खेर 23 सितंबर से मचाएंगे धमाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/jjj-2-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आज उत्तम सत्य धर्म और कल मनाया जाएगा धूप दशमी पर्व

समाज के कार्यकारिणी सदस्य विजय लुहाड़िया ने बताया कि संध्या में भव्य महाआरती, णमोकार जाप व पंडित नयन जी शास्त्री का मंगल प्रवचन उत्तम शौच धर्म पर हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम से अध्यात्म की खुशबू भी बिखेरी गई. भक्तगण बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. शनिवार को उत्तम सत्य धर्म की पूजा की जाएगी और रविवार को धूप दशमी पर्व मनाया जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/pravachan-1_188-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

दशलक्षण पर्यूषण महापर्व की महिमा अलौकिक : विजय लुहाड़िया

जैन पंचायत समित झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि यह आत्मशुद्धि का दस दिवसीय दशलक्षण पर्यूषण महापर्व की महिमा अलौकिक है. जैन धर्म की आत्मा है. रत्नों की सागर के समान मूल्यवान है. यह जो दस दिन हमें मिला है वह हमें तब त्याग, साधना, आत्म चिंतन, प्रभु भक्ति व आराधना अपने में लीन हो जाने का है. यह प्रकाश के अवतरण का पर्व है. साधना और संयम की आराधना का पर्व है. मैत्री भाव का विकास का पर्व है. उत्तम क्षमा से शुरू होकर क्षमावाणी पर्व के साथ यह पर्व समाप्त होता है. पर्यूषण पर्व हमें मर्यादित, संस्कारित और सुव्यवस्थित जीने की प्रेरणा का संदेश देकर जाता है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kamal-ghosh-resident-of-pawda-village-died-after-being-hit-by-a-train/">घाटशिला

: ट्रेन की चपेट में आने से पावड़ा गांव निवासी कमल घोष की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/jjjj-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दसलक्षण पर्व में जैन महिला मिलन की भी भागीदारी

जैन धर्म के सबसे पवित्र पर्व दस लक्षण पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जैन महिला मिलन की ओर से सेर पर सवा सेर कार्यक्रम का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर बाडम बाजार में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दिगंबर जैन पंचायत के उपाध्यक्ष जेपी जैन विनायका, कोषाध्यक्ष सुशील जैन पाटनी, दिगंबर जैन मंदिर बाडम बाजार के मंत्री राजेश जैन पटौदी और कपूर चंद लुहाड़िया की ओर से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र अनावरण कर किया गया. इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया तथा दोनों ग्रुप से अलग-अलग विभिन्न प्रकार के धार्मिक और आध्यात्मिक प्रश्न पूछे गए शिखर जी ग्रुप में सबसे ज्यादा प्रश्नों का जवाब देकर प्रथम स्थान हासिल किया. कार्यक्रम का संचालन विकास जैन पाटनी की ओर से किया गया. सम्मानित होने वालों माया, विनायका ,रजनी विनायका, सपना अजमेरा, मंजू छाबड़ा, सपन विनायका और आशा पाटनी को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका मनोरमा छाबड़ा ने निभाई. विजेता प्रतिभागियों को दिगंबर जैन पंचायत के संयुक्त महामंत्री पिंटू जैन छाबड़ा, उपाध्यक्ष जेपी जैन विनायका, बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर के मंत्री राजेश पटौदी, मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया एवं प्रायोजक के रूप में जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुशील जैन पाटनी ने सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से पुरस्कार प्रदान किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp