Search

 
 
 

पूर्णिया : प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों काबू पाने में जुटी

 
  Purnia : सदर थाना के बेलौरी स्थित मां भवानी प्लाईवुड की फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गयी. आग की चपेट में आने से करोड़ो रुपये का नुकसान हो गया है. बताया जा रहा है कि आग करीब 12 बजे लगी.फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया. जिससे  फैक्ट्री में रखा लाखों का प्लाईवुड, लकड़ी, फैक्ट्री की मशीनें और घर सब कुछ जलकर खाक हो गया. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-23-march-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।23 MAR।।हेमंत की अध्यक्षता में UPA की बैठक।।मामूली विवाद में युवक को मारी गोली।।सीएम ने CS,DGP से की बात।।लातेहार में क्या बोले टिकैत।।उद्धव के रिश्तेदार के घर ED की रेड।।समेत कई खबरें और वीडियो

7 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था 

स्थानीय पूर्व मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात लगी आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. आशंका जतायी जा रही है कि आग  शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी. आग लगने की सूचना मनोज कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को दिया. सूचना मिलते ही दमकल के कर्मी10 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. लगभगसात घंटे के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है. भीषण आग लगने के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-people-have-to-be-made-aware-about-water-conservation-dr-mahalik/">जमशेदपुर:

जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा: डॉक्टर महालिक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही