Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्णिया : मोबाइल खो गया, तो महिला ने कर ली आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Purnia :  पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र में स्थित हाउसिंग कॉलोनी में एक महिला का मोबाइल खो गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है. पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि केहाट थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली लक्की देवी का मोबाइल बस स्टैंड में कहीं पर गिर गया. काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल नहीं मिला, तो लक्की घर वापस लौट आयी. मोबाइल नहीं मिलने से लक्की परेशान हो गयी और कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

मां को कमरे में फांसी के फंदे से झूलता पाया

केहाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के वक्त महिला का पति अपने गांव गया था. इस दौरान मृतका के पति ने जब अपनी पत्नी को फोन किया तो फोन बंद मिला. वहीं छत पर खेल रहे मृतका का बेटा जब नीचे उतरा, तो उसने अपनी मां को कमरे में फांसी के फंदे से झूलता पाया. इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-will-go-on-samaj-sudhar-yatra-from-december-22-will-start-from-motihari/">बिहारः

22 दिसंबर से ‘समाज सुधार यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार, मोतिहारी से होगी शुरूआत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही