Search

 
 
 

पूर्णिया : मछली से भरी पिकअप वैन NH पर पलटी, ग्रामीण थैली में भरकर ले गये

 
Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले में NH पर मंगलवार सुबह मछली से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसके बाद सड़कों और आस-पास की झाड़ियों में मछली बिखर गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मछली लूटने लगे. लोग झोला भर- भर के मछली अपने घर ले गये. लोगों ने बताया कि मछली लूटने के लिए महिलाएं और पुरूषों की भीड़ लग गयी. देखते ही देखते सड़क पर लोगों का सैलाब दिखने लगा. पढ़ें - President">https://lagatar.in/president-election-in-the-meeting-of-shiv-sena-mps-most-of-the-mps-in-support-of-draupadi-murmu-sanjay-raut-has-a-different-voice/">President

Election : शिवसेना के सांसदों की बैठक में आया सामने, द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट में अधिकतर सांसद, संजय राउत के अलग सुर
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/corona-wreaking-havoc-again-in-jharkhand-129-new-patients-found-in-24-hours-active-case-703/">झारखंड

में फिर कहर बरपा रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 129 नये मरीज, एक्टिव केस 703

झपकी आने के कारण हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि यह हादसे पूर्णिया के कस्बा थाना के गढ़बनेली हाई स्कूल के पास हुआ है. पिकअप के पलटते ही सारी मछलियां रोड पर और आसपास के झाड़ियों में बिखर गयी. लोगों ने करीब 4 क्विंटल मछली लूट ली. मछली लदे पिकअप वाहन के ड्राइवर ने बताया कि सुबह वह अररिया से मछली लेकर पूर्णिया आ रहा था. तभी उसे झपकी आ गई और इस कारण पिकअप डिवाइडर से टकरा गया और एनएच 57 पर ही पलट गया. इसे भी पढ़ें - भारी">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-heavy-fall-sensex-fell-by-305-points-nifty-slipped-below-16500/">भारी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 305 अंक टूटा, निफ्टी 16500 से नीचे फिसली

4 क्विंटल मछली लोगों ने लूट लिया

वाहन के पलटने के कारण सारी मछलियां सड़क पर गिर गयी. ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में करीब 6 क्विंटल मछली थी.जिसमें मात्र 2 क्विंटल मछली ही बच पायी. 4 क्विंटल मछली लोगों ने लूट लिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और बची हुई मछली को लूटने से बचाया. बताया जा रहा है कि मछली लूटने में ग्रामीणों के अलावा वहां से गुजरने वाले लोग भी शामिल थे. हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को अलग हटाया और कुछ मछलियां बचा पाया. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-jdu-leader-shot-dead-criminals-absconding-while-waving-arms/">पटना

: जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधी हथियार लहराते हुए फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही