Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्णिया : पछुआ हवा के कारण तापमान में आयी गिरावट, बढ़ी ठंड

Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले में मौसम ने बदलाव देखने को मिल रही है. सोमवार सुबह से ही पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी को हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.जिस कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती हैं. अगले पांच दिनों तक औसत अधिकतम नमी 52℅ और न्यूनतम नमी 25℅ रहने की संभावना हैं. इसे भी पढ़ें - तुर्की">https://lagatar.in/researcher-who-predicts-devastation-in-turkey-claims-severe-earthquake-will-occur-in-india-afghanistan-pakistan-too/">तुर्की

में हुई तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर का दावा, भारत,अफगानिस्तान,पाकिस्तान में भी आयेगा भीषण भूकंप!

हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना

पूर्णिया में 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, 14 फरवरी को पूर्णिया में 24 डिग्री अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा.15 फरवरी को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वही 16 फरवरी 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है. पूर्णिया मौसम विज्ञान के वैज्ञानिक अधिकारी दयानिधि ने बताया कि हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.

अगले 5 दिनों तक मौसम हल्का शुष्क रहेगा

वैज्ञानिक अधिकारी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम हल्का शुष्क रहेगा. अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. तत्पश्चात अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. किसानों को सलाह देते हुए कहा कि आलू की फसल में की नियमित निगरानी करें. झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ही विशेषज्ञों की सलाह लेकर बाजार में उपलब्ध कीटनाशक दवा का छिड़काव करें. इसे भी पढ़ें - पेट">https://lagatar.in/fought-for-the-sake-of-the-stomach-complained-so-the-child-was-expelled-from-the-school-bablu/">पेट

की खातिर लड़ा, शिकायत की, तो बच्चे को ही स्कूल से निकाल दिया : बबलू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही