Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्णिया : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन नाबालिगों को कार ने कुचला, दो की मौत

बिहार के पूर्णिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां धमदाहा-भवानीपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब माफियाओं की तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन नाबालिगों को कुचल दिया.
Advertisement
Advertisement

Purnia : बिहार के पूर्णिया से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां धमदाहा-भवानीपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब माफियाओं की तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन नाबालिगों को कुचल दिया.

 

इस दर्दनाक हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में 19 वर्षीय राजनंदनी कुमारी, पिता सुरेश हेंब्रम, निवासी सखुआ टोला शामिल हैं.

 

राजनंदनी बीएचयू की मेधावी छात्रा थीं. वहीं, दूसरी मृतिका 11 वर्षीय मोनिका कुमारी, घर सकुवा टोला की रहने वाली थी, जो नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करती थी.

 

दोनों छात्राओं की असमय मौत से परिवार समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया है. घायल छात्र की पहचान गंगाराम हेंब्रम के रूप में हुई है. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह-सुबह तीनों छात्र सड़क किनारे टहल रहे थे. इसी दौरान धमदाहा की ओर से आ रही शराब से लदी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार शराब माफियाओं की थी, जो अवैध शराब की खेप लेकर जा रही थी. घटना के बाद कार चालक शराब माफिया कार छोड़कर मौके से फरार हो गए.

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शराब माफियाओं की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही