Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वांचल के बाहुबली और यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन, जेल से जीता था निर्दलीय चुनाव

Gorakhpur : पूर्वांचल के बाहुबली और उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व हरिशंकर तिवारी का गोरखपुर में निधन हो गया है. मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे हरिशंकर तिवारी ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह करीब 90 साल के थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की सूचना से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टरों की टीम ने हाता पहुंचकर उनकी जांच की. शाम के साढ़े 6 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली. वह छह बार विधायक के अलावा कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे. अपराध जगत से राजनीति जगत में कदम रखने वाले हरिशंकर तिवारी की गिनती पूर्वांचल के बड़े बाहुबलियों में होती थी. हरिशंकर तिवारी 1997 से 2007 के बीच पांच सरकारों में मंत्री रहे. पूर्वांचल की ब्राह्मण सियासत का वह बड़ा चेहरा थे. पहली बार वह गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. कांग्रेस में इंदिरा गांधी के जमाने जेल से निर्दलीय चुनाव उन्होंने जीता था. वह कल्याण सिंह, मायावती और मुलायम सिंह यादव की सरकार में भी मंत्री रह चुके थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही