Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली

Advertisement
Advertisement
Dehradun : पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली. उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बता दें कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें सीएम होंगे. वे लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम बनने वाले पहले नेता हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए 

देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए.  समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के प्रमोद सावंत,  राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थे. पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्री भी शपथ लेंगे.  इनमें चंदन राम दास, रितू खंडूरी (स्पीकर), सतपाल महाराज, सुवोध यूनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत धामी शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही