Search

 
 
 

अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

 
LagatarDesk :  हैदराबाद भगदड़ मामले में पुलिस ने साउथ सुपरस्टार और पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया है, जहां उनसे 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया है. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा. अल्लू अर्जुन के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनके मुवक्किल के मामले की इमरजेंसी सुनवाई की जाये और उन्हें सोमवार तक गिरफ्तारी से राहत दी जाये.

फिल्म के प्रीमियर के बाद थिएटर में मची थी भगदड़

दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में  ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज के एक दिन पहले 4 दिसंबर को ‘फिल्म का प्रीमियर हुआ था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे. अल्लू अर्जुन के थिएटर से निकलने के बाद वहां भगदड़ मच गयी थी. जिसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गयी थी. जबकि उसका बेटा श्रीतेजा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले में रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सुधाकर उडुमुला ने एक्स पर गिरफ्तारी के वक्त का वीडियो किया है पोस्ट 

सुधाकर उडुमुला ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें  अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिये जाने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए दिखाया गया है. उन्होंने दावा किया है कि यह वीडियो अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के वक्त का है. सुधाकर उडुमुला ने अपने पोस्ट में कहा है कि अल्लू को पुलिस से यह कहते हुए देखा गया कि उन्हें बेडरूम से ले जाया गया था, और उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि उन्हें ले जाने से पहले उन्हें नाश्ता करने दिया जाये. वीडियो में, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद भी तनावपूर्ण बातचीत के दौरान दिखाई दे रहे हैं.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही