Search

 
 
 

Pushpa 2 teaser: आ गया और छा गया अल्लू अर्जुन, खौफनाक लुक ऐसा कि…

 
Lagatar Desk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस को फिल्म मेकर्स ने तोहफा दिया है. अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म `पुष्पा 2` का टीजर उनके बर्थडे के दिन रिलीज किया गया. साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बेहद ही खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं. लुक ऐसा है कि कोई भी डर जाए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manjar-khan-accused-of-triple-murder-arrested-was-absconding-for-20-years/">हजारीबाग

: तिहरे हत्याकांड का आरोपी मंजर खान गिरफ्तार, 20 साल से चल रहा था फरार

फिल्म के टीजर में क्या है

टीजर में पुलिस पुष्पा को ढूंढती फिर रही है. एक ओर पुष्पा के चाहने वाले उनके समर्थन में नारे लगा रहे हैं तो दूसरी ओर पुलिस उसे ढूंढती फिर रही और पुष्पा के चाहनेवालों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार कर रही है.

सुर्खियों में `पुष्पा 2` में अल्लू अर्जुन का लुक

`पुष्पा 2` में अपने खतरनाक लुक के कारण अल्लू अर्जुन एक बार फिर फैन्स के बीच सुर्खियों में आ गए हैं. `पुष्पाः द राइज` में अपने स्टाइल और डैशिंग लुक से जहां अल्लू अर्जुन ने वाहवाही बटोरी थी. इस बार अल्लू ने खौफनाक लुक से फैंस को दिवाना बनाया है. टीचर और उसमें अल्लू के लुक की खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं. इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. अब फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. हालांकि, मेकर्स ने अबतक फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई है. मात्र टीजर देखकर ही दर्शक फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि ‘पुष्पा 2’ द रूल` हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य रोल में है. इसे भी पढ़ें : ट्रिपल">https://lagatar.in/triple-murder-revealed-husband-killed-woman-and-child-on-suspicion-of-illegal-relationship/">ट्रिपल

मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में पति ने की थी महिला और बच्चों की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही