Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6 दिसंबर को बॉक्स आफिस पर धमाल मचायेगी ‘’पुष्पा 2 द रूल’’

Lagatardesk: अल्लू अर्जून स्टारर फिल्म ‘’पुष्पा 2 द रूल’’ 6 दिसंबर को बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने आ रही है. फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म 15 अगस्त रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी डेट आगे बढ़ा दी गयी. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ग्रैंड रिलीज के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई है. यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई थी. डायरेक्टर इस मूवी के कुछ पार्ट्स को दोबारा शूट कर रहे है.https://lagatar.in/pushpa-2-the-rule-will-hit-the-box-office-on-6th-december/untitled-1-70/"

rel="attachment wp-att-938269">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-1-43.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

‘पुष्पा 1: द राइज’ का सीक्वल है ”पुष्पा 2: द रूल” 

बता दें कि ”पुष्पा 2: द रूल” का निर्देशन सुकुमार ने किया है. यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आयेंगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल भी लीड रोल में नजर आयेंगे. ”पुष्पा 2: द रूल” फिल्म ‘पुष्पा 1: द राइज’ का सीक्वल है, जिसमें अर्जुन ने मुख्य किरदार निभाया था.https://lagatar.in/pushpa-2-the-rule-will-hit-the-box-office-on-6th-december/untitled-2-59/"

rel="attachment wp-att-938270">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-2-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

टीजर में खतरनाक लुक में नजर आये थे अल्लू अर्जुन

बता दें कि मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ”पुष्पा 2: द रूल” का टीजर रिलीज किया था. टीजर रिलीज होते ही यह यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा गया था. फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने 1 मिनट 8 सेकेंड का धमाकेदार टीजर वीडियो शेयर किया है. जिसमें अल्लू अर्जुन खतरनाक लुक में नजर आये थे. वीडियो में सुपरस्टार दुश्मनों से भिड़ते दिखे थे. टीजर में अल्लू अर्जुन का लुक भी काफी दमदार था. अल्लू अर्जुन ने आंखों में काजल, कान में झुमका और माथे पर त्रिशूल से बिंदी लगायी थी. इतना ही नहीं वो टीजर में साड़ी पहनकर और पैरों में घुंघरू बांधकर दुश्मनों से लड़ते भी नजर आये थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही