Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसजीएफआई साइक्लिंग के रोड इवेंट में झारखंड की पुष्पा कुमारी ने जीता ब्रॉन्ज

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एसजीएफआई 67 वें नेशनल स्कूल गेम्स में आज रविवार को रोड इवेंट का आयोजन किया गया. इसमे अंडर 19 बालिका की 15 किलोमीटर स्पर्धा में झारखंड की पुष्पा कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.  मंत्री सत्यानंद भोक्ता, शिक्षा विभाग की निदेशक किरन कुमारी पासी, रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की. रोड इवेंट में राजस्थान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. उन्होंने अंडर 17 स्पर्धा में दोनों वर्गों में 4 पदक अपने नाम किये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Event-555.gif"

alt="" width="600" height="400" /> अंडर 17 बालक के 15 किलोमीटर इवेंट में  राजस्थान के रामअवतार ने गोल्ड जीता, वहीँ राजस्थान के मनीष नेहरा ने सिल्वर और हरियाणा के राहुल मलिक ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया अंडर 17 बालिका के 15 किलोमीटर इवेंट में राजस्थान की रुक्मणी ने गोल्ड, राजस्थान की निकिता ने सिल्वर और हरियाणा की  वंशिका ने ब्रॉन्ज जीता अंडर 19 बालिका के 15 किलोमीटर इवेंट में कर्नाटक की अनुपमा गुलेड ने गोल्ड , राजस्थान की मंजू चौधरी ने सिल्वर और झारखंड की पुष्पा कुमारी ने ब्रॉन्ज जीता.

प्रतियोगिता के ट्रैक इवेंट में 237 खिलाड़ियों ने भाग ले रहे हैं

झारखंड की मेजबानी में आयोजित साइक्लिंग प्रतियोगिता का रोड इवेंट नेवरी रिंग रोड में आयोजित किया गया.  झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग और स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 बालक और बालिका प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.  8 से 12 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में  देश भर के कुल 617 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं झारखंड के 44 साइक्लिस्ट इस स्पर्धा में भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता के ट्रैक इवेंट में 237 खिलाड़ियों ने भाग लिया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही