Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुष्पा शास्त्री अध्यक्ष और सरोज कुमार बने हजारीबाग वूशु एसोसिएशन के सचिव

Hazaribag : हजारीबाग के नवाबगंज स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में आचार्य कोटिल्या शास्त्री की अध्यक्षता में वूशु के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से हजारीबाग वूशु एसोसिएशन का गठन किया गया. इसमें आर्ष कन्या गुरुकुल की प्राचार्य को हजारीबाग वूशु एसोसिएशन का अध्यक्ष और सरोज कुमार मालाकार को सचिव चुना गया. साथ ही संस्था की कार्यकारिणी समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का भी चुनाव किया गया. चुनाव प्रक्रिया जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश्वर दास, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भैया मुरारी सिन्हा और झारखंड वूशु एसोसिएशन सदस्य गौरीशंकर की देखरेख में संपन्न हुई. (पढ़ें, कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-meridian-academy-beat-kaundinya-public-school-by-9-wickets/">कोडरमा:

मेरिडियन एकेडमी ने कौंडिण्या पब्लिक स्कूल को 9 विकेट से हराया)

हजारीबाग से राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के वूशु खिलाड़ी निकलेंगे

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निखिल गर्ग और मनोज कुमार, उपसचिव पंकज कुमार गुप्ता, अरुण मालाकार, कोषाध्यक्ष सिंगराय सूंडी, कार्यकारिणी सदस्य अंकिता कुजूर, एजे मिंज और गणेश आर्य का चयन किया गया. मौके पर मुरारी सिन्हा ने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी. मुरारी सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में हजारीबाग से राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के वूशु खिलाड़ी निकलेंगे. ऐसा उन्हें विश्वास है. सचिव चंद्रेश्वर दास ने कहा कि जिला ओलंपिक एसोसिएशन वूशु खेल के विकास के लिए हर तरह से मदद करेगा. वहीं नवचयनित अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि वूशु सीखने से बच्चों में आत्म सुरक्षा के गुण, बेहतर स्वास्थ्य और खेल की दुनिया में अपना भविष्य बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें : रिंग">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-four-criminals-who-shot-truck-driver-in-ring-road/">रिंग

रोड में ट्रक चालक को गोली मारने वाले चार अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही