Search

पुतिन ने रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत का आदेश नहीं दिया था...

  Washington :  अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि संभवत: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जेल में सजा काट रहे विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की फरवरी में मौत का आदेश नहीं दिया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि पुतिन ही अंतत: नवलनी की मौत के लिए जिम्मेदार थे, क्योंकि जब वह जेल में बंद थे तो उन्हें क्रूर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था.                                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुतिन को नवलनी की मौत होने की पहले से ही जानकारी थी

खुफिया अधिकारियों के पास इस बात के प्रमाण हैं कि पुतिन को नवलनी की मौत होने के बारे में पहले से ही जानकारी थी. पुतिन के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के तुरंत बाद ही नवलनी की मौत हो गयी थी. अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर नवलनी की मौत के संवेदनशील मामले पर चर्चा की. नवलनी की मौत के तुरंत बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसके लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पर यह आरोप नहीं लगाया था कि उन्होंने ही नवलनी को मारने का आदेश दिया था.

नवलनी को उग्रवाद के आरोप में 19 साल की सजा सुनाई गयी थी

बाइडन ने तब कहा था कि हमें यह नहीं पता कि नवलनी के साथ क्या हुआ था, लेकिन इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि नवलनी की मौत के लिए पुतिन और उनके सहयोगी जिम्मेदार थे. रूस के जाने-माने विपक्षी राजनेता और पुतिन के सबसे कट्टर दुश्मन नवलनी का फरवरी में निधन हो गया था. वह उस समय 47 वर्ष के थे. नवलनी को उग्रवाद के आरोप में 19 साल की सजा सुनाई गयी थी, हालांकि उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था. वह जनवरी 2021 से जेल में थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment