Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पुतिन : दिमित्री पेसकोव

Advertisement
Advertisement
Moscow : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 9-10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आधिकारिक तास समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता के हवाले से कहा, नहीं, राष्ट्रपति की ऐसी कोई योजना नहीं है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में हुई मौत में क्रेमलिन का हाथ नहीं 

साथ ही उन्होंने येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में हुई मौत में क्रेमलिन की संलिप्तता के आरोपों को झूठा करार दिया. पेसकोव के अनुसार पश्चिमी देशों का कहना है कि प्रिगोझिन की मौत के पीछे क्रेमलिन का हाथ है, यह पूरी तरह से झूठ है. उनका प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया था.  

मार्च में  पुतिन  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था

पेसकोव ने कहा कि पुतिन की भागीदारी का प्रारूप बाद में निर्धारित किया जायेगा. जान लें कि जोहानिसबर्ग में हाल ही में समाप्त हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए. उनका प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया. राष्ट्रपति पुतिन ने कोविड-19 के बाद हुए पहले प्रत्यक्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग न लेने का फैसला किया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में निर्वासित करने की एक कथित योजना को लेकर मार्च में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. दक्षिण अफ्रीका आईसीसी से जुड़ा हस्ताक्षरकर्ता है और आशंका थी कि वह पुतिन के आने पर उनकी गिरफ्तारी कराने में मदद करता. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही