Search

 
 
 

पुटकी : BCCL कर्मी को बंधक बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की

 
Putki (Dhanbad) :  पुटकी थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर 10 में बुधवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने BCCL कर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट की.  अपराधियों ने हथियार के बल पर 25 हजार नगद, कासा के बर्तन, कीपैड मोबाइल, एक लाख के जेवर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब 12 की संख्या में नकाबपोश अपराधी बुधवार देर रात 12:30 बजे दीवार फांदकर अंदर आये. इसके बाद दरवाजा तोड़कर अपराधी क्वार्टर के अंदर घुसे और बीसीसीएल कर्मी सीता राम भुइयां को बंधक बना लिया. इसके बाद अपराधियों ने जमकर उत्पाद मचाया. इसके बाद घर में रखे सामान लेकर फरार हो गये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही