Putki : पुटकी थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पुटकी मस्जिद मोहल्ला गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक बाइक को करीब 10 मीटर तक घसीटते ले गयी. इस हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. महिला की पहचान स्वामी विवेकानंद नगर (पुटकी) निवासी रोगन्दा बनर्जी (55 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान हीरा महतो के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने हीरा महतो को ट्रक के नीचे से निकाला और धनबाद के अस्पताल में भेज दिया, जहां उसकी स्थिति नाज़ुक बतायी जा रही है. घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया.इधर घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. वहीं ट्रक व बाइक को जब्त कर थाना ले आयी. [wpse_comments_template]
पुटकी : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को 10 मीटर तक घसीटा, महिला की मौत, बाइक चालक घायल
Last Updated: May 12, 2024 12:00 AM (IST)