Search

 
 
 

पुटकी : अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर में चढ़ा, स्ट्रीट लाइट और कैमरे क्षतिग्रस्त

 
Putki : पुटकी थाना क्षेत्र के धनबादबोकारो मुख्य मार्ग पर स्थित पुटकी चौक के समीप रविवार अहले सुबह सड़क हादसा हो गया. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर ड्रिवाइडर में चढ़ गया. जिसकी वजह से डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और चैंबर द्वारा लगाये गये कैमरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. गनीमत रही कि सुबह रास्ते में भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक  सीजी14एमजी 3679) को क्रेन की मदद से डिवाइडर से नीचे उतारा. इसके बाद ट्रक को अपने साथ थाना ले आयी.

पुटकी चौक से पुटकी थाना मोड़ तक काम नहीं कर रहा कैमरा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-14-at-11.07.16-AM-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> पुटकी चैंबर के अध्यक्ष हीरा शर्मा ने बताया कि इस हादसे में कैमरा के तार टूटने काफी नुकसान हुआ है. पुटकी चौक से पुटकी थाना मोड़ तक लगाये गये कैमरे भी बंद हो गये हैं. चैंबर के सहसचिव टीपू उर्फ इम्तियाज ने बताया कि सुबह चाय पीने आया तो देखा कि ट्रक डिवाइडर में चढ़ गया और एक स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त हो गयी. पुटकी पुलिस की मदद से ट्रक को डिवाइडर से नीचे उतारा और थाना ले गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही