Search

 
 
 

पुटकी : महिला समिति के धरना में हंगामा, बमबाजी

 

पुलिस ने महिलाओं को खदेड़ा, नकाबपोश युवक पिस्टल के साथ धराया

Putki : पुटकी के भागाबांध 17 नंबर स्थित निजी कंपनी ईगल दीप प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के मुख्य गेट पर सोमवार को नशा उन्मूलन महिला समिति के धरना के दौरान जमकर बवाल हुआ. समिति की महिलाएं अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देने पहुंची थीं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को खदेड़ कर भगा दिया. खदेड़ने के क्रम में कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं. धरना के लिए लाये गए टेंट को भी हटा दिया गया. वहीं कुछ उपद्रवियों ने कंपनी के गेट से करीब 500 मीटर दूर आंदोलन कर रहे लोगों की खड़ी आधा दर्जन बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए सुतली बम भी फोडे़ गए. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे. पुटकी, केंदुआडीह, मुनिडीह समेत पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में फोर्स बुलाई गई. पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है. धरना का नेतृत्व कर रही महिला समिति की नेत्री सुंदरी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्तव घोषित कार्यक्रम के तहत धरना देने पहुंचीं महिलाओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं और खदेड़ दिया. महिलाओं ने भागाबांध ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि दंगा फैलाने के लिये कुछ लोगों को पैसे देकर बुलाया गया है. आंदोलन कर रहे कुछ नकाबपोश लोगों पर शक होने पर पुलिस ने उनकी धर-पकड़कर जांच की. एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया, जबकि कई नकाबपोश भीड़ का फायदा उठा भाग निकले. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-moving-car-caught-fire-at-randhir-verma-chowk-couple-narrowly-escaped/">धनबाद

: रणधीर वर्मा चौक पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही