Search

 
 
 

चंपाई सोरेन की जासूसी कराना बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य : अमर बाउरी

 
चंपाई की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से कर रही थी जासूसी Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने चंपाई सोरेन की जासूसी कराने को लेकर हेमंत सरकार पर तंज कसा है. अमर बाउरी ने एक्स हैंडल पर वीडियो जारी कर कहा कि पांच महीने से चंपाई सोरेन पर सर्विलांस लगा हुआ था. यह आश्चर्यचकित करने वाला मामला है. वह मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान सरकार में मंत्री है. आगे लिखा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी उनकी जासूसी की जा रही थी. अभी भी मंत्री रहते हुए जिस तरह चंपाई सोरेन को ट्रैक किया जा रहा है, यह दिखाता है कि वर्तमान की सरकार कितनी डरी हुई है और कितने नीचे तक जा सकती है. बाउरी आगे कह रहे हैं कि सत्ता के लिए लोगों का कत्ल करना हमने मुगलों के शासनकाल में देखा था, लेकिन आज एक लोकतांत्रिक देश में एक सत्ता बचाने के लिए इतना नीचे तक जाये, इससे ज्यादा दुभाग्यपूर्ण क्या हो सकता है. भारत के संविधान का हवाला देते हुए बाउरी ने कहा कि यहां निजता का भी अधिकार है. झारखंड सरकार इस अधिकार का भी उल्लघंन कर रही है. बाउरी ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि किन परिस्थितियों में, क्यों और किस राजनेता ने ऐसा आदेश दिया है, यह भी जनता के बीच आना चाहिए. ताकि चीजें संवैधानिक रहे.

क्या झारखंड में एक परिवार "संविधान व संस्थानों" से बड़ा हो गया

बाउरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि क्या झारखंड में एक परिवार "संविधान व संस्थानों" से भी बड़ा हो गया है. चंपाई सोरेन की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से जासूसी कर रही थी. स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को चंपाई सोरेन जी का पीछा करते दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है. जिन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की बात कबूली है. हैरानी की बात यह है कि इस प्रकरण में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है. ऐसा तो मुगल काल में होता था जब लोग सत्ता के लिए अपने सगे संबंधियों तक की बलि चढ़ाने को तैयार रहते थे. क्या झारखंड में एक परिवार "संविधान व संस्थानों" से भी बड़ा हो गया है. https://twitter.com/amarbauri/status/1828693690585608439

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही