Search

 
 
 

NEET UG 2026 केमिस्ट्री पेपर लीक का किंगपिन पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

सीबीआई ने NEET UG 2026 पेपर लीक के किंगपिन पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया है. वह केमेस्ट्री का लेक्चरर है. वब  NEET UG 2026 की परीक्षा के केमेस्ट्री के पेपर को अंतिम रूप देने में NTA की तरफ़ से शामिल था. कुलकरणी की गिरफ्तारी अब तक गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के गहण पूछताछ सहित अन्य सबूतों के आधार पर किया गया है. इसके साथ ही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या आठ हो गयी है.
 

Pune : सीबीआई ने NEET UG 2026 पेपर लीक के किंगपिन पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया है. वह केमिस्ट्री का लेक्चरर है. वह  NEET UG 2026 की परीक्षा के केमिस्ट्री के पेपर को अंतिम रूप देने में NTA की तरफ से शामिल था. कुलकर्णी की गिरफ्तारी अब तक गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के गहण पूछताछ सहित अन्य सबूतों के आधार पर की गई है. इसके साथ ही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 8 हो गई है.

 

सीबीआई ने जांच में पाया कि कुलकर्णी NTA की तरफ से कमिस्ट्री के पेपर को अंतिम रूप देने में शामिल था. उसने केमिस्ट्री के पेपर को देखा था. कुलकर्णी ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर अप्रैल 2026 में छात्रों को जमा कर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाया. स्पेशल कोचिंग क्लास में शामिल होने के लिए छात्रों से लाखों रुपये वसूले गए. कुलकर्णी के साथ मिलकर मनीषा वाघमारे ने अपने घर पर स्पेशल कोचिंग चलाया. इसमें छात्रों को केमिस्ट्री के सवाल लिखवाए गए और उसका सही जवाब बताया गया.

 

कोचिंग में छात्रों ने अपने नोट बुक में हाथ से सवाल और जवाब लिखे. कोचिंग में छात्रों को लिखवाये गए सवाल NEET UG 2026 के केमिस्ट्री के सवाल से पूरी तरह मिलते हैं. जांच के दौरान मनीषा वाघमारे को 14 मई को ही गिरफ्तार किया गया था. उसने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है. अब तक की जांच के दौरान केमिस्ट्री के पेपर लीक के मूल स्रोत और बिचौलियों से संबंधित सबूत मिले हैं.

 

सीबीआई ने केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आलोक में 12 मई को प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में की गई छापेमारी के दौरान अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 13 मई को पांच, 14 मई दो और 15 मई को किंगपिन  पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही