Search

 
 
 

पीवी सिंधु चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. सिंधू ने थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से हराया. यह मुकाबला सिर्फ 41 मिनट चला. इस जीत के साथ सिंधू ने थाई खिलाड़ी के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-5 कर लिया.
 

China : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. सिंधू ने थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-15, 21-15 से हराया. यह मुकाबला सिर्फ 41 मिनट चला. इस जीत के साथ सिंधू ने थाई खिलाड़ी के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-5 कर लिया.


क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना कोरिया की शीर्ष वरीय एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा. यह मुकाबला सिंधु के लिए कड़ा हो सकता है क्योंकि एन से यंग दुनिया की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी मानी जाती हैं.


हाल में हांगकांग ओपन के पहले ही दौर में बाहर होने वाली सिंधु ने इस जीत को आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैं जीत से खुश हूं और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद जरूरी था. पहला गेम जीतने के बाद मैं दूसरे गेम में ज्यादा सतर्क थी. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे खुशी है कि मैं जीत हासिल करने में सफल रही.

 

उन्होंने आगे कहा कि क्वार्टर फाइनल के लिए उन्हें और तैयारी करनी होगी. सिंधू ने कहा कि सीधे गेम में जीत हमेशा आत्मविश्वास देती है. लेकिन आपको लंबे मैचों के लिए भी तैयार रहना होता है और यह सुनिश्चित करना होता है कि आप तेजी से आगे बढ़ें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही