Search

 
 
 

PVUN स्थानीय समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्धः आरके सिंह

 
Ramgarh: पीवीयूएन लिमिटेड ने आसपास के गांवों की स्थानीय महिला किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सप्ताह का मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है. यह पहल समुदाय को कौशल प्रदान करने और वैकल्पिक आजीविका के अवसर उत्पन्न करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है. इस प्रशिक्षण का उद्घाटन सोमवार को आरके सिंह, सीईओ, पीवीयूएन लिमिटेड और रीता सिंह, अध्यक्षा, स्वर्णरेखा महिला समिति, ने विभाग प्रमुखों और स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया. इस कार्यक्रम में मशरूम खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही किसानों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए फॉलो-अप सहायता और बाजार से जोड़ने में मदद भी की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान आरके सिंह ने कहा कि PVUN लिमिटेड स्थानीय समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आजीविका संबंधी कार्यक्रम स्थायी विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. PVUN लिमिटेड द्वारा अपने व्यापक सामुदायिक विकास एजेंडे के तहत दो महीने का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो एसी और वाटर पंप की मरम्मत व रखरखाव पर केंद्रित है. इस सप्ताह झारखंड टूलरूम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा. इसमें भाग लेने के इच्छुक युवा अपने संबंधित ग्राम मुखिया से समन्वय कर सकते हैं. साथ ही तीन महीने का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शुरू किया है, जिसे स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य महिलाओं को सौंदर्य और वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए कौशल प्रदान करना है. इसके अलावा आने वाले महीनों में स्थानीय युवाओं को भारी मोटर वाहन चलाने का एक और प्रशिक्षण देने की भी योजना है. कार्यक्रम PVUN लिमिटेड की स्थानीय समुदाय के लिए कौशल विकास और स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करने की सक्रिय पहल को दर्शाता है. लक्षित प्रशिक्षण और कार्यक्रम के बाद की सहायता के माध्यम से, पीवीयूएन लिमिटेड क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास कर रहा है. इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभा

में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही