Search

 
 
 

पीवीयूएन ने पतरातू में लगाया मेगा चिकित्सा शिविर

 
Ramgarh :पीवीयूएन ने सामुदायिक विकास के तहत सोमवार को दुर्गा मंडप, पतरातू में एक मेगा मेडिकल कैंप का लगाया गया. शिविर में नियमित स्वास्थ्य जांच और पूरक दवाओं के साथ-साथ हीमोग्लोबिन, रैंडम शुगर और ब्लड प्रेशर जैसे जांच भी किये गये. कैंप में आसपास के गांवों के लोगों ने सुविधाओं का लाभ उठाया. प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा से संबंधित भी जांच किये गये. कैंप में लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रिसेप्शनिस्ट और कैंप कोऑर्डिनेटर के साथ चार डॉक्टर मौजूद थे. चिकित्सा शिविर में मुखिया गिरजेश साहू और वार्ड सदस्यों के साथ पीएसटीपीपी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी और संतोष कुमार सिंह, एसएम (आर एंड आर) निशांत सैनी, कार्यकारी (सीएसआर और आर एंड आर) ने भाग लिया. शिविर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सुलभ चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है. इसे भी पढ़ें:चुनाव">https://lagatar.in/sunita-chowdhary-showed-strength-in-the-election-campaign-said-ajsu-wave-in-ramgarh/">चुनाव

प्रचार में सुनीता चौधरी ने झोंकी ताकत, कहा- रामगढ़ में आजसू की लहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही