Search

 
 
 

रामगढ़: PVUNL ने मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

 
Ramgarh: पीवीयूएनएल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के सीईओ आरके सिंह, रीता सिंह, अध्यक्ष स्वर्णरेखा महिला समिति और महिला समिति की सदस्यों ने भाग लिया. अपने संबोधन में आरके सिंह ने महात्मा गांधी के आदर्शों की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलनों की चर्चा की. सभी अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी. स्वच्छता पखवाड़ा का समापन भी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सफलतापूर्वक हुआ. 17 सितंबर से शुरू हुई स्वच्छता अभियान के दौरान पीवीयूएनएल में कई आयोजन किए गए, जिनका उद्देश्य स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था. इस दौरान पीवीयूएनएल द्वारा कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए. विद्यालय के छात्रों के लिए क्विज़ का आयोजन किया गया. स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य वार्ता और निवारक स्वास्थ्य जांच आयोजित की गई, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही