Search

 
 
 

हजारीबाग: श्मशान घाट में सजी दो भाइयों की चिता

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 28 किमी दूर भगहर पंचायत के ढाढार नदी पार बसे अंबातरी गांव में एक ही दिन में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. इस हृदयविदारक खबर को जिसने भी सुना, दिल पसीज गया. जानकारी के मुताबित बड़े भाई बासुदेव यादव (54) का सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रांची के रामदीन हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था. चिकित्सक ने गुरुवार को छुट्टी दे दी और परिजन शाम को उन्हें घर लेकर आ गये. वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार की रात छोटे भाई परमेश्वर यादव (50) पैर फिसलने के कारण गिर गए और उनकी मौत हो गई. छोटे भाई मौत की खबर जान कर बेडरेस्ट कर रहे वासुदेव जोर लगाकर उठना चाहा और उनकी सांस रूक गयी. दोनों सगे भाई की मौत से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. परिजन व ग्रामीण दोनों भाइयों को एक साथ श्मसान घाट ले गये और अगल-बगल सजिया लगाकर दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरल

हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही