Search

 
 
 

क्यूम अंसारी और निजाउल को सात साल की सजा

 
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार क्यूम अंसारी और निजाउल अंसारी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने दोषियों पर 13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों को अतिरिक्त नौ महीने जेल काटनी होगी. पहला दोषी क्यूम अंसारी नगड़ी थाना क्षेत्र के बरसा गांव निवासी और निजाउल अंसारी लोहरदगा के कुडू थाना के जोनरो गांव निवासी है. दोनों को पुलिस ने 7 सितंबर 2018 को लोडेड देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था. इनके खिलाफ नगड़ी थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 139/18) दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-said-traffic-police-are-also-human-beings-make-proper-arrangements-for-them-at-the-post/">HC

ने कहा-ट्रैफिक पुलिस भी इंसान हैं, उनके लिए पोस्ट पर करें समुचित व्यवस्था, जाम न लगे ये सुनिश्चित करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही