Search

 
 
 

QS World University Ranking : दुनिया की टॉप 150 यूनिवर्सिटी में IIT Bombay ने बनायी जगह, मिला 149वां रैंक

 
LagatarDesk : क्यूएस (क्वैक्वेरेली साइमंड्स), ग्लोबल हायर एजुकेशन थिंक-टैंक और यूनिवर्सिटी रैंकिंग पोर्टफोलियो ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी कर दी है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई ने दुनिया की टॉप 150 यूनिवर्सिटी में अपनी जगह बनायी है. इस लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे को 149वां रैंक मिला है. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में इस यूनिवर्सिटी ने 172वां रैंक हासिल किया था. इस तरह रैंकिंग लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे ने 23 पायदान की छलांग लगायी है. बता दें कि इसमें रैंकिंग लिस्ट में 2900 यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है, जिममें 45 इंडियन इंस्टीट्यूट हैं. (पढ़ें, कंगना">https://lagatar.in/kangana-ranaut-announced-will-make-a-new-film-with-film-producer-sandeep-singh/">कंगना

रनौत का ऐलान, फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह के साथ बनायेंगी नयी फिल्म)

आईआईएससी 70 पायदान फिसलकर 225वें पर पहुंचा

बता दें कि किसी भारतीय हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने आठ सालों में पहली बार टॉप 150 में जगह बनायी. इससे पहले 2016 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बैंगलोर ने 147वां रैंक हासिल किया था. हालांकि इस बार आईआईएससी 155वें रैंक से 70 पायदान फिसलकर 225वें स्थान पर आ गया है. आईआईएससी तीसरा भारतीय संस्थान है, जिसने सर्वोच्च रैंक हासिल की है. इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद">https://lagatar.in/verdict-may-come-on-tejashwi-yadav-in-ahmedabad-court-today-gujaratis-were-told-thugs/">अहमदाबाद

कोर्ट में आज तेजस्वी यादव पर आ सकता है फैसला, गुजरातियों को कहा था ठग

आईआईटी दिल्ली का रैंक 174 से फिसलकर 197 पर पहुंचा

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में इस बार भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस लिस्ट में आईआईटी दिल्ली को 197 वां रैंक मिला है. पिछले साल इसकी रैंकिंग 174 थी. आईआईटी कानपुर ने 278वां रैंक हासिल किया है. पिछले साल यह 264 पर थी. इसके अलावा आईआईटी मद्रास को 285वां रैंक मिला है, जो पिछले साल 250वें पायदान पर थी. इसके अलावा क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में आईआईटी गुवाहाटी को 364, आईआईटी रुड़की को 369 और दिल्ली यूनिवर्सिटी को 407वां स्थान मिला है. इसे भी पढ़ें : QS">https://lagatar.in/qs-world-university-ranking-iit-bombay-made-it-to-the-top-150-universities-in-the-world-got-149th-rank/">QS

World University Ranking : दुनिया की टॉप 150 यूनिवर्सिटी में IIT Bombay ने बनायी जगह, मिला 149वां रैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही