Search

 
 
 

संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही पहचान : शिव सुमन सिंह

 
Hazaribagh: ओकनी देवी मंडप रोड स्थित शिक्षण संस्थान एस फोर एंड एस थ्री इंस्टीट्यूट का 28वां सालगिरह रविवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान के कई विद्यार्थियों के अलावा सभी शिक्षकगण मौजूद थे. संस्थान के निदेशक शिव सुमन सौरभ सिंह ने बताया कि यह संस्थान हजारीबाग ही नहीं, बल्कि झारखंड-बिहार के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है.
निदेशक ने कहा कि इस संस्थान की विशेषता यह रही है कि यहां से पढने वाले सैकड़ों की तादाद में विद्यार्थी आज कामयाबी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर चुके हैं. इस गौरवपूर्ण इतिहास के पीछे संस्थान के संस्थापक सह जीव विज्ञान शिक्षक एवं नीट मेडिकल की तैयारी करवाने वाले प्रख्यात लीजेंड शिव सुमन सौरभ सिंह व इनके शिक्षकगणों की टीम को जाता है. यहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही यहां की पहचान है. वर्तमान में झारखंड सरकार की ओर से कई तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए भी यह संस्थान विद्यार्थियों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहा है. विद्यार्थियों ने संस्थान के निदेशक का जन्मदिन भी मनाया.
इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले
निदेशक ने बताया कि वर्तमान में अन्य कोर्सों के अलावा पीजीटी बायोलॉजी, केमिस्ट्री, टीजीटी (बायोलॉजी - केमिस्ट्री) एवं प्रयोगशाला सहायक के लिए भी बैच प्रारंभ किया गया है. संस्थान की ओर से विशेष सुविधा के लिए फोन नंबर 98013 03764 जारी किया गया है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों प्रोफेसर श्रवण सहाय, भोलानाथ सिंह, गगन सिंह, अनिल कुमार, अजीत राय, सुलेमान के अलावा विद्यार्थियों में रौनक, इनसा, हबीबा, हिमानी, नेहा, खुशबू, आयशा, वर्षा, रुचिका, पंकज, आशीष, राकेश, आकाश, मजहर, अरबाज, अभिराज, अकील, अफरीदी, करण देवराज, बिट्टू , रितु, सुमबुल, पलक, पायल और स्नेहा सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modi-government-removed-shashi-tharoor-from-the-post-of-chairman-of-parliamentary-committee/">मोदी

सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, अधीर रंजन के साथ भाजपा सांसद ने कहा, बहाल करें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही