Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की क्वालिटी से समझौता नहीं होगा : हेमंत सोरेन

  • खतियान जोहार यात्रा के तहत जिला भ्रमण कार्यक्रम में लातेहार पहुंचे सीएम
  • राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन) का किया निरीक्षण. विद्यार्थियों के बीच बांटी पाठ्य- पुस्तकें
  • सदर अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा और डायग्नोस्टिक लैब की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का किया निरीक्षण
Latehar/Ranchi : खतियान जोहार यात्रा के तहत जिला भ्रमण कार्यक्रम पर लातेहार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है, अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की क्वालिटी से किसी तरह का समझौता नहीं होगा. बच्चों को अब निजी विद्यालयों से भी बेहतर पढ़ाई की सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) को इसी सोच के साथ खोला जा रहा है. उन्होंने यहां आईसीटी लैब, कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी, क्लास रूम, ऑडिटोरियम और टीचर्स रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने बच्चे और बच्चियों के बीच पाठ्य- पुस्तक सामग्रियों का वितरण भी किया. उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय में नए सेशन से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. यहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी और ये सीबीएसई से एफिलिएटिड होंगे. इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक वैद्यनाथ राम, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. [caption id="attachment_554045" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/hem-2.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> स्कूल के बच्चों से बात करते सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

छात्रावास का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालक छात्रावास का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं और बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी ली. बच्चों ने यहां हो रही कुछ कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावासों की रूपरेखा बदली जा रही है. भवनों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है. यहां आपको खाना बनाने की जरूरत नहीं होगी. रसोईया की सुविधा के साथ सुरक्षा के लिए चौकीदार भी तैनात रहेंगे. यहां अनाज की व्यवस्था सरकार के द्वारा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित फूलो- झानो दीदी कैंटीन की व्यवस्था देख काफी खुशी जताई.

सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,  कहा-मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री सदर अस्पताल भी पहुंचे. यहां 24×7 आपातकालीन सेवा का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने डायग्नोस्टिक लैब और ओपीडी की व्यवस्था को विशेष रूप से देखा. उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के समीप बन रहे ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को इस सिलसिले में आवश्यक निर्देश दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही