Search

 
 
 

सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न

 
Ranchi : गुरूवार को सीसीएल के दरभंगा हाउस में सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अघ्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि राजभाषा कार्यान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है. सभी विभागों के राजभाषा कार्यान्वयन में प्रगतिशील दृष्टिकोण होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हिंदी की लोकप्रियता को लेकर विभागीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाना चाहिए. साथ ही हिन्दी में कार्य करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों की ज़िम्मेदारी दी. निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि यह राजभाषा की बैठक ही नहीं है, बल्कि हमारे कार्य का ही एक महत्वपूर्ण भाग है. उन्होंने आगे कहा कि आपसी सहयोग एवं समन्वय से हमें कदम बढ़ाना होगा तभी हम राजभाषा के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे. बैठक में मूल रूप से हिंदी में पत्राचार, टिप्पण आलेखन, कार्य करने संबंधी प्रोत्साहन योजना तथा हिंदी पुस्तक लेखन प्रोत्साहन योजना पर विस्तार से चर्चा हुई. राजभाषा में विगत तिमाही में उत्कृष्ट कार्य करने के चल शील्ड द्वारा पुरस्कृत किया गया. उपक्रम स्तरीय प्रतियोगिताओं में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करने वाले विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, महाप्रबंधक (का./राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित सीसीएल के क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-5-cyber-criminals-arrested-for-cheating-by-posing-as-bank-officers/">देवघर

: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही