Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजेल मेरिना तिर्की ने हजारीबाग में लड़कियों को दिया संदेश

कहा- झारखंड से बाहर निकल दूसरे सेक्टर में बड़े प्लेटफॉर्म पर जाएं लड़कियां झारखंड के टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर बढ़ावा देने की जताई चाहत Amarnath Pathak Hazaribagh : वर्ष 2018 में मिस यूनाइटेड नेशन अर्थ और इस वर्ष क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म का खिताब जीतने वाली रांची की बेटी एंजेल मेरिना तिर्की ने हजारीबाग में संदेश दिया कि डॉक्टर-इंजीनियर के अलावा झारखंड से बाहर निकल दूसरे सेक्टर में बड़े प्लेटफॉर्म पर लड़कियां जाएं. फैशन इंडस्ट्री में भी जाकर आपने करियर को चार चांद लगा सकती हैं. बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं. इस इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए ग्रूमिंग क्लास लेना सभी के लिए जरूरी है. हजारीबाग बंशीलाल चौक स्थित भवानी प्लाजा के थारूनिका बुटीक में आयोजित सम्मान समारोह में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलीपींस में न सिर्फ उन्हें बड़ा प्लेटफॉर्म मिला, बल्कि भारत का टूरिज्म के क्षेत्र में उस देश से एक रिलेशनशिप भी डेवलप हुआ. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-permit-failed-still-200-commercial-vehicles-running-action-will-be-taken/">रांची

: परमिट फेल, फिर भी चल रहे 200 कॉमर्शियल वाहन, होगी कार्रवाई

विदेशों से टूरिज्म के क्षेत्र में इंवेस्टर झारखंड आएं- एंजेल मेरिना तिर्की

उन्होंने झारखंड के टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर बढ़ावा देने की चाहत जताई. वह प्रयास करेंगी कि विदेशों से टूरिज्म के क्षेत्र में इंवेस्टर झारखंड आएं और यहां इंडस्ट्रीज स्थापित करें. उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने भी देश का नाम विश्व पटल पर नए तरीके से स्थापित किया है. पतरातू लेक को उन्होंने पसंदीदा पर्यटन स्थल बताया. एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पहले भी सपोर्ट किया था. अब राज्य सरकार भी उनकी बातों को गंभीरता से ले रही है. वह बॉलीवुड में अभिनय की दुनिया में भी कदम रखना चाहती हैं. जल्द ही किसी बेहतर वेब सीरीज से अभिनय की शुरुआत करेंगी. एंजल ने कहा कि वह सेंट जेवियर्स स्कूल में इंटरमीडिएट के दौरान फैशन के क्षेत्र में कदम रखा और माता-पिता का पूरा सहयोग मिला. इसे भी पढ़ें :लियोनेल">https://lagatar.in/lionel-messi-created-history-became-the-third-player-to-score-a-century-of-goals-in-international-matches/">लियोनेल

मेस्सी ने रच दिया इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय मैचों में गोलों का शतक लगाने वाले बने तीसरे फुटबॉल खिलाड़ी

हजारीबाग बड़े टूरिस्ट प्लेस में एक : एंजल मेरिना तिर्की

फैशन की दुनिया में दो बड़े इंटरनेशनल खिताब जीतनेवाली एंजेल मेरिना तिर्की ने बताया कि उन्हें हजारीबाग से बेहद लगाव है. पहले भी वह थारूनिका बुटीक से अपनी पसंद की परिधान ले चुकी हैं. हजारीबाग झारखंड के बड़े टूरिस्ट प्लेस में शुमार है. यहां बुके देकर उनका स्वागत और सम्मान करते हुए थारूनिका बुटीक की प्रोपराइटर डॉ अमला राणा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि झारखंड की बेटी एंजल मेरिना तिर्की ने फिलीपींस में 27 देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म का खिताब अपने नाम किया. सम्मान करनेवालों में अलका राणा, अचला राणा, तुलिका प्रियदर्शिनी, सृष्टि प्रकाश, शहबाज खान, अजय, दामिनी, बिन्दु कुमारी, राजदेव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही