Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामुदायिक भवन निर्माण पर सवाल, जंगली जानवर की शिकार बनीं दो बकरियां समेत लातेहार जिले की कई खबरें

अवैध उठाव किये जा रहे बालू से बन रहा है सामुदायिक भवन

Latehar: महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के तिसिया गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में अवैध ढंग से उठाव किये गये बालू का प्रयोग संवेदक के द्वारा किया जा रहा है. एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के प्रावधानों के अनुसार, बूढ़ा नदी से बालू का उठाव नहीं करना है. बावजूद इसके बालू माफियायों द्वारा धड़ल्ले से इस नदी के विभिन्न जगहों से बालू उठाव किया जा रहा है. यह बालू सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में खपाया जा रहा है. इस संबंध में अक्सी पंचायत के मुखिया रोजालिया टोप्पो से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो पाया.बता दें कि तिसिया गांव पूर्व में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है. पुलिसिया कार्रवाई में इस इलाके को नक्सलियों से मुक्त कर कई विकास कार्य कराये गये हैं. सामुदायिक भवन, अस्पताल व सरकारी स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

लातेहारः बकरियों को जंगली जानवर ने खाया

लातेहार: सदर प्रखंड के होटवाग ग्राम निवासी लाल बहारी यादव की दो बकरियों को किसी जंगली जानवर ने खा लिया. घटना शनिवार की रात्रि की है. यादव ने बताया कि उसकी बकरियां घर के बाहर बंधी थी. सुबह जब उठा तो देखा कि उनकी दोनों बकरियां गायब है. खोजबीन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर दोनो बकरियां मृत मिली. जंगली जानवर ने दोनो बकरियों को खा कर कुछ अंश वहां छोड़ दिया था. लाल बिहारी ने बताया कि वह काफी गरीब हैं और बकरीपालन कर अपनी जीविका चलाता हैं. उसने वन एवं प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. --------

लातेहारः शिव गुरू चर्चा का आयोजन

लातेहारः सदर प्रखंड के लेधपा ग्राम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बचरा परिसर में रविवार को शिवगुरू चर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कई लोगों ने शिव शिष्य परिवार की दीक्षा ली. मौके पर जिला संयोजक नुनू मल्हार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिव जगत के गुरू है. संसार में जितने भी लोग है सभी उनके शिष्य हैं. हम सदियों से भगवान भाव से उनकी पूजा अर्चना करते आ रहे हैं. लेकिन यदि हम उन्हें गुरू भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो अवश्य हमारा कल्याण होगा. उन्होंने शिव को अपना गुरू बनाने की बात कही. मंच का संचालन मुन्ना भुइयां ने किया. कार्यक्रम पूर्व प्रमुख अशोक सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ. इस मौके पर प्रखंड संयोजक सुनेश्वर सिंह, रूपा कुमारी, मानो कुमारी, समुद्री देवी, रामसेवक प्रसाद ,कामेश्वर तूरी अंजू देवी, शीला देवी, फूलचंद सिंह, दिलीप सिंह, जंगाली कुमार, रीना देवी, विमल लोहरा, जमेदार सिंह, संपूरन सिंह, शिव नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, आदित्य सिंह, सुनीता देवी,अवनिधर सिंह, सुखराम उरांव, बालमोहन भगत, सीताराम प्रजापति, राजदेव सिंह, कृष्णा प्रसाद ,जेठू प्रसाद व कर्मदेव सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. ------

एसटी-एससी मामलों के प्रभारी फगुनी पासवान निलंबित

लातेहार: जिले के एसटी-एससी मामलों के प्रभारी पदाधिकारी फगुनी पासवान को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि एसटी-एससी के एक केस मे लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था. इस पर कार्रवाई करते हुए फगुनी पासवान को निलंबित किया गया है. सब इंस्पेक्टर राकेश राम को एसटी-एससी मामले का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है. बता दें कि एसटी-एससी मामलों के प्रभारी फगुनी पासवान इसके पहले छिपादोहर थाना प्रभारी भी रह चुके है. [wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही