Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Palamu : आदिकुड़ख सरना समाज जिला इकाई पलामू के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती सह झारखंड स्थापन दिवस के मौके पर चियांकी सरना स्थल पर समारोह का अयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथलेश उरांव एवं संचालन शंकर उरांव ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत मुजुरना मलका सरना प्रार्थना से की गयी. तत्पश्चात पाहन मुखदेव उरांव ने सरना विधि से बिरसा भगवान के चित्र के समीप विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की. इसके बाद बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया.

बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बसंती उरांव ने कहा कि बिरसा मुंडा के पथ पर चल कर ही समाज एवं राष्ट्र का विकास किया जा सकता है. धरती आबा बिरसा मुंडा ने सर्वप्रथम जनजातीय समुदाय में फैले अंधविश्वास, कुरितियां, नशा-पान के विरोध उलगुलान किया. सभा को संबोधित करते हुए आदिकुड़ख सरना समाज पलामू के जिला संयोजक श्याम लाल उरांव ने कहा कि हम सबों को बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है. समारोह में भोला उरांव, धीरन भगत, लखन उरांव, रविन्द्र, सत्य नारायण उरांव, दया उरांव, संजित उरांव, सरिता उरांव, अंजू उरांव, सोनवा उरांव, मंजू उरांव, कुलदीप उरांव, छत्तीसगढ़ के छोटू उरांव आदि सम्मिलित थे. इसे भी पढें - धरती">https://lagatar.in/the-cm-handed-over-the-land-endowment-lease-to-the-descendants-of-dharti-aba-said-the-person-among-the-tribal-society-is-involved-in-the-development-of-the-state/">धरती

आबा के वंशज को CM ने सौंपा भूमि बंदोबस्ती पट्टा, कहा,’आदिवासी समाज के बीच का व्यक्ति राज्य के विकास में है जुटा’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही