Search

 
 
 

राब्ता हज कमेटी ने रांची हिंसा में घायलों का जाना हालचाल

 
Ranchi: झारखंड राब्ता हज कमेटी ने रिम्स में इलाजरत उपद्रवी हिंसा में घायल मरीजों का जायजा लिया. रिम्स में इलाजरत लोगों से मिलकर सरकार से उनके बेहतर इलाज का अनुरोध किया. बता दें कि 10 जून को शहर के मेनरोड में उपद्वी हिंसा हुई थी. इसमें कई लोग घायल हो गये थे. इसमें एक नदीम अंसारी हैं, जिनकी स्थिति गंभीर है. उनका इलाज रिम्स में हो रहा है. इसे लेकर कमेटी ने मरीजों का जायजा लिया. उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें-  रांची:">https://lagatar.in/ranchi-condition-nadeem-injured-in-violence-is-critical-rims-referred-aiims-for-treatment/">रांची:

हिंसा में घायल नदीम की हालत गंभीर, इलाज के लिए रिम्स ने एम्स रेफर किया
कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि रिम्स में कई लोगों का इलाज चल रहा है. इसमें दो लोग गंभीर हैं. उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यकता है. इसलिए उस पर ध्यान देने की जरूरत है. कमेटी ने कहा कि सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. कमेटी अनुरोध करती है कि घायलों का बेहतर इलाज हो. साथ ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-the-relatives-of-nadeem-injured-in-the-june-10-violence-raised-questions-on-the-treatment-of-rims/">रांची

: 10 जून की हिंसा में घायल नदीम के परिजनों ने रिम्स के इलाज पर उठाया सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही