Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फुटबॉल टूर्नामेंट में विधानसभा स्पीकर ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Jamtara: जामताड़ा के नाला के कुंडहित धेनुकडीह में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया.

बेड़ा गांव की टीम विजेता बनी

फाइनल मैच कुंडहित प्रखंड के बेड़ा गांव की टीम और पश्चिम बंगाल के आसनसोल के घाघरबुड़ी गांव के बीच खेला गया. इसमें कुंडहित बेड़ा गांव की टीम एक गोल से विजेता बनी. विजेता एवं उपविजेता टीम को विधान सभाध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विजेता टीम को नकद 30 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य खान, खनिज के अलावा खेल से भी जाना जाता है. क्रिकेट में पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने न सिर्फ भारत बल्कि झारखंड को पूरी दुनिया के मानचित्र पर ला दिया. इसे भी पढ़ें- गोइलकेरा-मनोहरपुर">https://lagatar.in/chandramohan-tirkey-called-from-home-on-goelkera-manoharpur-main-road-and-shot-dead-three/">गोइलकेरा-मनोहरपुर

मुख्य सड़क पर चंद्रमोहन तिर्की को घर से बुला तीन गोली मारकर की हत्या
उनहोंने कहा कि लंबे अरसे के बाद हॉकी में दो लड़कियां सलीमा टेटे और निक्की प्रधान ने भी देश के साथ-साथ राज्य का भी नाम रौशन किया. खेल में हार जीत तो होती है. हार जीत न होती तो खेल का मजा भी न होता. साथ ही खेल में इतने दर्शक भी न होते. खिलाड़ियों में खेल कौशल का विकास न होता. खेल में शरीर फिट रहने के अलावा खेल के मैदान से एक अनुशासन की सीख भी मिलती है. जीवन मे अनुशासन का होना बहुत जरूरी है, जो खेल से ही प्राप्त होता है. इसे भी पढ़ें- झामुमो,">https://lagatar.in/jmm-many-congress-leaders-joined-ajsu-union-president-sudesh-mahto-got-membership/">झामुमो,

कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा आजसू का दामन, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिलायी सदस्यता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही