Search

 
 
 

राबड़ी और तेज प्रताप ED के सामने हुए पेश, कल लालू जायेंगे पटना के जोनल ऑफिस

 
लालू, राबड़ी और तेज प्रताप को ED का समन, पटना के जोनल ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया Patna :  नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राबड़ी देवी और तेज प्रताप ईडी के समक्ष पेश हुए. राबड़ी सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटना में बैंक रोड स्थित ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचीं. इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं . बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राबड़ी यादव और तेज प्रताप यादव को तलब किया है. एजेंसी ने दोनों को आज पूछताछ के लिए पटना के जोनल ऑफिस में बुलाया था. वहीं ईडी ने कल बुधवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. https://twitter.com/PTI_News/status/1901837008198398024

लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती में हुआ घोटाला

जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) घोटाला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से संबंधित है. इस मामले में आरोप है कि लालू प्रसाद यादव, जो उस समय रेल मंत्री थे, ने उम्मीदवारों से उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन हस्तांतरित करवाने के लिए कहा. इसके बदले में उन्हें रेलवे में नौकरियां दी गईं.

सीबीआई ने मई 2022 को कई लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है.

नौकरी के बदले मिले 7 प्लॉट्स

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को जांच के दौरान पता चला कि रेलवे में नौकरी देने के बदले लालू यादव के परिवार को सात प्लॉट्स मिले. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के नाम पर तीन, लालू की बेटी मीसा भारती के नाम पर एक, लालू यादव की दूसरी बेटी हेमा यादव के नाम पर दो और राबड़ी देवी की कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर एक प्लॉट मिले.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही