Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटरनेशनल ओलंपिक दिवस पर दौड़ का आयोजन

Advertisement
Advertisement
  • झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन 
Ranchi : इंटरनेशनल ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ मोरहाबादी मैदान स्थित बापू बाटिका से प्रारंभ हुई. इसका आयोजन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, इंडियन पियरे दे कूबरटीन एसोसिएशन, रांची डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया. इसमें स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रांची डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन, झारखंड वुशु एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस अवसर पर अनिल कुमार जायसवाल, दिलीप तिर्की, एसके पांडे, उदय साहू, शिवेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, प्रभाकर कुमार वर्मा , मिथलेश साहू और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/111-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मलखंब और खो-खो की मैत्री प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में मलखंब खेल एवं खो-खो मैत्री मैच खेला गया. मलखंब खेल में बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय धुर्वा ने झारखंड मलखंब अकादमी को कड़े मुकाबले में 50-42 अंकों से हराकर विजेता बना. मलखंब खेल में अनुशिखा कुमारी ,हंसिका कुमारी , आरूषी कुमारी , लवली कुमारी , शिवा कुमार , प्रिंस कुमार ,आकाश कुमार ,अहम कुमार ,प्रीतम कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.  खो -खो खेल के बालक वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र ने रांची जिला खो-खो संघ को संघर्षपूर्ण मैच में 28-21 अंकों से पराजित कर विजेता बना. डे बोर्डिंग की ओर से सन्नी कुमार ,शिवा कुमार, अभिषेक उरांव, शिवम कुमार, पिंटू कुमार एवं रांची जिला की ओर से निखिल कुमार, विक्की लोहरा ,करण लोहरा, रोहन कुमार का खेल सराहनीय रहा. खो-खो बालिका वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र ने बिरसा मुंडा क्लब को आसानी पूर्वक 34 -16 अंकों से हराया. नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कप्तान रिया कश्यप, लवली कुमारी ,भूमि कुमारी ,सौम्या सेजल वर्मा एवं बिरसा मुंडा की ओर से प्रीति कुमारी, आयशा कुमारी ,अनुष्का कुमारी , सिमरन कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. इस अवसर पर अजय झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, राकेश नायक, राज प्रसाद, कुलदीप सोरेंग एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/211-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम

विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. पहले दिन साइकिलिंग एक्सपीडिशन फॉर फिटनेस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर उपस्थित हुए. प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से 90 बालक /बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. कुंजूर ने फ्लैग ऑफ करके खिलाड़ियों को रवाना किया. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-rs-2373-crore-recommended-for-nhm-schemes/">रांचीः

NHM की योजनाओं के लिए 2373.34 करोड़ रुपये की अनुशंसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही