Search

 
 
 

पंकज के नाम बुक होता था रैक: बिहार,बंगाल जाता था पत्थर, टिंकल, भगवान भगत और पंकज के बीच 3 करोड़ का ट्रांजेक्शन

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi: अवैध खनन की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई राज खुल रहे हैं. ईडी की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि साहेबगंज के जिन खनन व्यवसाइयों टिंकल और भगवान भगत को ईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है, उन्होंने साहेबगंज में अवैध खनन कर पत्थरों की बड़ी खेप बिहार और बंगाल भेजे हैं. इन्हें सरकार से पतना इलाके में करीब 13 एकड़ क्षेत्रफल में खनन की लीज मिली थी, लेकिन इन्होंने करीब 21 एकड़ से ज्यादा एरिया से पत्थर निकाल लिए. राष्ट्रीय">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">राष्ट्रीय

खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
इस अवैध खनन को जारी रखने के लिए दोनों आरोपियों ने पंकज मिश्रा को करीब 45 लाख रुपये नकद दिए. इतना ही नहीं अब तक की जांच में यह बात भी सामने आई है कि भगवान भगत ने पंकज मिश्रा के नाम पर 20 रैक बुक किये थे. ताकि स्टोन चिप्स की सप्लाई की जा सके. पंकज मिश्रा और भगवान भगत के बीच  29 अक्टूबर 2021 से लेकर 18 मई 2022 की अवधि में करीब 2 करोड़ 90 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन भी हुआ है. इसे भी पढ़ें-सुप्रीम">https://lagatar.in/ranchi-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-accused-of-trying-to-grab-the-land-of-retired-supreme-court-justice/">सुप्रीम

कोर्ट के रिटायर जस्टिस की जमीन हड़पने की कोशिश करने के आरोपी के घर रांची पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
बता दें कि मनी लॉड्रिंग केस की जांच के दौरान ईडी ने शुक्रवार को साहेबगंज के खनन व्यवसाई टिंकल और भगवान भगत को गिरफ्तार किया है. जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद एजेंसी इन दोनों से पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही